धरमगंज, फोर्बेसगंज के नामी मेले
Posted by Sulabh on August 9, 2009
फारबिसगंज मेला, धरमगंज मेला, खगरा मेला – ये वे नाम हैं जिनसे राज्यभर में अररिया जिले को लोकप्रियता हासिल है.
जलेबी, हवा मिठाई, पिपरा के खाजे, मीना बाज़ार, जादू टोना, झूले, सर्कस, मौत का कुआँ, नौटंकी (theature), पशु बिक्री और न जाने कितने रंग समेटे ये मेले अब अपनी पहचान खो रहे हैं. आधुनिकता का संजाल, ग्रामीणों का पलायन और बदलते जीवन शैली ने 24 घंटे चलने वाले इन मेलों का महत्व कम कर दिया. हर साल शीत माह में लगने वाले इन मेलो में अब वह आकर्षण नहीं दीखता जिनके लिए ये सदियों से मशहूर रहे हैं.


